Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सपा नेताओं को नजरबंद किया गया:सीएम योगी को ज्ञापन देने के ऐलान के बाद हाउस अरेस्ट

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जिले में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। इनमें सपा जिलाध्यक्ष Arshad Hussain समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को देहात कोतवाली पुलिस ने खोरहंसा स्थित उनके आवास पर ही रोक दिया। उनके अलावा सपा नेता दिनेश यादव, अजय गौतम और अन्य कार्यकर्ताओं को भी घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं गौरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा प्रत्याशी और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री Sanjay Vidyarthi को भी खोडारे थाना पुलिस ने देर रात से उनके आवास पर ही नजरबंद रखा। सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचकर पेपर लीक, महंगाई, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी। इसी के बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। उनका कहना है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रात से ही घर में रोक दिया गया। पूर्व राज्य मंत्री संजय विद्यार्थी ने भी सरकार पर युवाओं, गरीबों और आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। सपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि किसान और युवा लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात उठाने वाले नेताओं को ही घरों में नजरबंद किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंब-अंदौरा से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू:अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, 32 घंटे में कोलकाता पहुंचेगी; 18 स्टेशनों पर रुकेगी
    Next Article
    युवक ने चाकू से गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश:सीतापुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज था, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment