Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंब-अंदौरा से गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शुरू:अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी, 32 घंटे में कोलकाता पहुंचेगी; 18 स्टेशनों पर रुकेगी

    1 day ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित हो गया है। ऊना जिले के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए (12325/12326) गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, गगरेट के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, ऊना भाजपा के जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास और सुशील कालिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंब-अंदौरा से सुबह 6.10 बजे चलेगी गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12326) अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से प्रत्येक शनिवार को सुबह 6:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रविवार दोपहर 2:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं 12325 गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:40 बजे कोलकाता से चलेगी और शुक्रवार शाम 5:10 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। 1848 KM की दूरी 32 घंटे में तय करेगी यह ट्रेन कुल 18 हॉल्ट पर रुकेगी और 1848 किलोमीटर की दूरी लगभग 32 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन से यात्रियों को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और तीर्थस्थल गंगा सागर जाने में सुविधा होगी। साथ ही लखनऊ, वाराणसी, पटना और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। ट्रेन का किराया इस प्रकार है एसी 2 टियर के लिए 2880 रुपए, एसी 3 टियर के लिए 2025 रुपए, एसी 3 इकोनॉमी के लिए 1915 रुपए और स्लीपर क्लास के लिए 800 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। इन स्टेशन पर रुकेंगी ट्रेन अंब-अंदौरा से कोलकाता के बीच इस ट्रेन के प्रमुख हॉल्ट में ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, सरहिंद जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, डीडीयू जंक्शन, पटना जंक्शन, पटना साहिब और आसनसोल जंक्शन शामिल हैं। गौरतलब है कि इस साप्ताहिक ट्रेन को नंगल डैम से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक विस्तारित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लंबे समय बाद यह मांग पूरी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रा का टीन शेड में फंदे से लटकता मिला शव:सोनभद्र में परिजनों ने फंदा काटकर नीचे उतारा, पिता बोले- इसी साल 8वीं पास की थी
    Next Article
    गोंडा में सपा नेताओं को नजरबंद किया गया:सीएम योगी को ज्ञापन देने के ऐलान के बाद हाउस अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment