Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सड़क हादसे में छात्र की मौत:परीक्षा केंद्र जाते समय कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्र घायल

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर भौरीगंज मार्ग पर एक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मेड़ाई पुरवा नारायणपुर शाल गांव के पास हुई है जब आकाश अपने परीक्षा केंद्र को देखने जा रहा था। मृतक आकाश गौरा सिंघनपुर का निवासी था और अपनी बाइक से परसपुर तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज जा रहा था। रास्ते में भौरीगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो अन्य छात्र सुरेंद्र निषाद और लवकुश भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में भर्ती कराया गया है।स्थानीय लोगों की सूचना पर परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक आकाश के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मृतक छात्र के पिता राम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परसपुर थाना अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल छात्रों का इलाज जारी है। पुलिस ने अर्टिगा कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा बोला- पढ़ी-लिखी हो, पति को छोड़कर मेरी बन जाओ:बाराबंकी में जांच के बहाने नजदीकी बढ़ाई, केस में फंसाने की धमकी दी
    Next Article
    मिल में मजदूर गिरा, परिवार बोला मर गया..वह जिंदा लौटा:मुरादाबाद में परिवार संस्कार की तैयारी कर रहा था, बोला-गिरा तो था, लेकिन बच निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment