Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दरोगा बोला- पढ़ी-लिखी हो, पति को छोड़कर मेरी बन जाओ:बाराबंकी में जांच के बहाने नजदीकी बढ़ाई, केस में फंसाने की धमकी दी

    10 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में इश्कबाज दरोगा शादीशुदा महिला के पीछे बड़ गया। उससे कहने लगा- तुम पढ़ी-लिखी हो, पति को छोड़कर मेरी बन जाओ। तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा और लग्जरी लाइफ दूंगा। महिला एक पारिवारिक विवाद के चलते दरोगा के संपर्क में आई थी। महिला ने दरोगा की बात नहीं मानी। दरोगा उससे कहने लगा- तुम्हारे पति को झूठे मुकदमों में फंसा दूंगा। पीड़िता के मुताबिक, रामनगर थाने के दरोगा जांच के नाम पर उसे बार-बार कॉल करते थे। विरोध करने पर जांच का हवाला देते थे। महिला की शिकायत पर एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। महिला बोली- दरोगा ने जबरन गाड़ी में बैठाना चाहा पीड़िता ने 9 फरवरी को दरोगा अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पीड़िता ने वीडियो बयान जारी कर कहा था- एक बार दरोगा ने रास्ते में रोककर उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। गाड़ी के अंदर उसके साथ अभद्रता की गई। शोर मचाने पर आसपास लोग जुटने लगे तो वह किसी तरह वहां से भाग पाई। दरोगा कई बार घर में पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में पहुंच जाते थे। एक बार कमरे तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन परिवार वालों के आ जाने से लौट गए। उसने स्थानीय स्तर पर दो-तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला सीनियर अफसर और सीएम पोर्टल तक पहुंचाा। 2 साल पहले कोतवाली में ट्रांसफर हुआ था दरोगा मामला सामने आने के बाद बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने तत्काल संज्ञान लिया। दरोगा अखिलेश यादव को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी रामनगर (गरिमा पंत) को सौंपी है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दरोगा का दो साल पहले बाराबंकी कोतवाली में ट्रांसफर हुआ था। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें SP पर कार्बाइन से गोलियां बरसाईं, एनकाउंटर में मारा गया:वर्दी में लूटता था अमजद; मुजफ्फरनगर में गोली खत्म होने तक की फायरिंग मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमजद को एनकाउंटर में मार गिराया। गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश अपने गांव आ रहा है। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश चुनाव- कंटरपंथी पार्टी जमात ने 4 सीटें जीते:BNP को 3 और NCP को 1 सीट मिली, वोटों की गिनती जारी; हसीना बोलीं- फर्जी चुनाव रद्द हो
    Next Article
    गोंडा में सड़क हादसे में छात्र की मौत:परीक्षा केंद्र जाते समय कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्र घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment