Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सड़क हादसे में महिला की मौत:टूटे बिजली तार में फंसकर ऑटो पलटा, 6 लोग घायल

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र में आज सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर गिलौली नवागांव के पास हुए इस हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छह अन्य को मामूली चोटें आईं। बलरामपुर जिले के महेश भारी गांव निवासी मन्नू अपने परिवार के साथ गुजरात से ट्रेन द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। वहां से उन्होंने एक ऑटो-रिक्शा बुक किया और अपने घर बलरामपुर जा रहे थे। रास्ते में 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। ऑटो-रिक्शा उस तार में फंसकर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार 55 वर्षीय शांति देवी की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 58 वर्षीय मन्नू, उनके भाई चैतू और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ऑटो में सवार मन्नू के परिवार के अन्य सदस्य मालती देवी, सुमन, राधिका, शिवानी, शिवम, प्रिंस और दर्शन को मामूली चोटें आईं। इनका इटियाथोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलते ही इटियाथोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष ने मृतक शांति देवी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए गोंडा पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। इटियाथोक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए तार को हटाकर यातायात बहाल किया। इटियाथोक कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बिजली के तार में फंसने से टेंपो पलटा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट मीटर पर फूटा सपाइयों का गुस्सा, विरोध-प्रदर्शन:आगरा में पुलिस ने रोका तो गेट पर चढ़े, सड़क पर डिब्बे जलाकर नाराजगी जताई
    Next Article
    भाजपा की जीत पर महाराजगंज में जश्न:कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी कर खुशी मनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment