Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत:टहलते समय हार्टअटैक, सड़क पर गिरे, सिपाही से 2015 में उपनिरीक्षक बने थे

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव (48) का आज शुक्रवार को देवरिया स्थित उनके पैतृक घर पर हार्ट अटैक से निधन हो गया है वे 1 अप्रैल को पांच दिन की छुट्टी लेकर अपने घर करमुआ, थाना भाटपाररानी, देवरिया गए हुए थे। आज सुबह वे अपने घर पर टहल रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे सड़क पर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार, देवरिया ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। सत्येंद्र कुमार यादव का हाल ही में फरवरी माह में कटरा बाजार थाने से धानेपुर थाने में तबादला हुआ था। वे 2015 बैच के उपनिरीक्षक थे। इससे पहले उन्होंने सिपाही के रूप में सेवा दी थी और अपनी मेहनत से पदोन्नति प्राप्त की थी। सत्येंद्र कुमार यादव के निधन की सूचना मिलते ही धानेपुर थाने में शोक छा गया। धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी पुलिसकर्मियों के साथ शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने सत्येंद्र कुमार यादव को एक मेहनती और अच्छे व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, 'हमने अपने साथी सत्येंद्र कुमार यादव को श्रद्धांजलि दी है। हमारे पूरे थाने की पुलिस फोर्स सत्येंद्र यादव के परिवार के साथ खड़ी है।' हम लोगों को नहीं पता था की छुट्टी लेकर के घर के काम से जाएंगे और हार्ट अटैक से उनकी वहां पर मौत हो जाएगी। कोई बीमारी भी उनको नहीं थी स्वास्थ्य थे कभी किसी भी प्रकार की दिक्कत उनको थाने पर नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    85 वर्षीय महिला ने गंगा में लगाई छलांग:बोली- मच्छर काटने से दाने निकलते हैं, 10 साल से परेशान हूं
    Next Article
    रेप के आरोपों से घिरे ब्रजेश को जिला मंत्री बनाया:मुरादाबाद में 48 घंटे BJP नेता की चौखट पर बैठी रही थी पीड़िता; दागियों की भरमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment