Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    85 वर्षीय महिला ने गंगा में लगाई छलांग:बोली- मच्छर काटने से दाने निकलते हैं, 10 साल से परेशान हूं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित गंगापुल से शुक्रवार सुबह 11 बजे एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविक और उसके साथी ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया। महिला की पहचान उन्नाव के सौसीन खेड़ा निवासी शांति देवी (85) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पति रामगोपाल का निधन हो चुका है और वह अपने बेटों संतोष, विमलेश और रमेश के साथ रहती हैं। शांति देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके तीनों बेटे काम पर चले गए थे। मौका मिलते ही वह घर से निकल गईं और हाईवे पर ऑटो लेकर जाजमऊ गंगापुल पहुंचीं। आसपास सन्नाटा देखकर उन्होंने गंगा में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद नाविक छोटे लाल और उनके साथी ने अपनी जान जोखिम में डालकर 10 मिनट के भीतर बुजुर्ग महिला को बचा लिया। नाविक ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का उपचार करवाकर उनके परिवारजनों को सौंप दिया। शांति देवी ने बताया कि वह पिछले 10 साल से मच्छर काटने से होने वाले संक्रमण से परेशान हैं। इस संक्रमण के कारण उनके शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात मच्छरों ने उन्हें काटा, जिससे फिर से दाने निकल आए। इसी परेशानी से तंग आकर उन्होंने सुबह गंगा में छलांग लगाने का फैसला किया। महिला ने यह भी बताया कि उनके बेटों ने इस बीमारी का कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद परिवारजन से संपर्क किया गया। काजगी कार्रवाई करने के बाद बुजुर्ग को परिवारजन को सौप दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में किशोर की गोली लगने से मौत:परिजनों ने हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया, दो नामजद पर रिपोर्ट
    Next Article
    गोंडा में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत:टहलते समय हार्टअटैक, सड़क पर गिरे, सिपाही से 2015 में उपनिरीक्षक बने थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment