Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में तारकोल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन:मुख्य अभियंता को दिया मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन, रेट कम ना होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने तारकोल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आज सोमवार को ठेकेदार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में निर्माणकर्ताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस नहीं लिया गया या संशोधित नहीं किया गया, तो वे मंडल में चल रहे सभी विकास कार्यों का बहिष्कार करेंगे। ठेकेदार संघ लोक निर्माण विभाग गोंडा के अध्यक्ष शिव बहादुर पांडेय ने बताया कि तारकोल की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। पहले 46 हजार रुपए प्रति मीट्रिक टन (एमटी) की दर अब सीधे 65 हजार रुपए एमटी कर दी गई है, जिससे ठेकेदारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ठेकेदार भरत सिंह, राम चंद्र सिंह और पवन सिंह मझारा का कहना है कि लगभग 19 हजार रुपए प्रति टन की यह वृद्धि अव्यावहारिक है। पुराने एस्टीमेट और टेंडर के आधार पर काम कर रहे ठेकेदारों के लिए इस बढ़ी हुई कीमत पर निर्माण जारी रखना असंभव हो गया है। इससे न केवल ठेकेदारों को घाटा हो रहा है, बल्कि निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता पर भी असर पड़ने की आशंका है। ठेकेदारों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा तारकोल के दामों को समय-समय पर संशोधित किया जाता है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के स्थानीय अधिकारी उन संशोधित दरों को लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि विभाग की इस सुस्ती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।भारी संख्या में जुटे ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के कार्यालय का घेराव किया है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से तीन मांगें रखी गई हैं: तारकोल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम किया जाए; चालू परियोजनाओं के एस्टीमेट में बढ़ी हुई दरों के अनुसार संशोधन किया जाए; और NHAI द्वारा निर्धारित वर्तमान दरों को विभाग में भी तत्काल प्रभावी बनाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अंबेडकर जयंती पर महिला सफाई कर्मियों का सम्मान:भाजपा महिला मोर्चा करेगा आयोजन, समरसता पर जोर
    Next Article
    अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित, डॉक्टर ने बताया संविधान के शिल्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment