Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में ट्रैक्टर की ट्रक से टक्कर, दो की मौत:9 घायल, एक के पैर का पंजा कटा, मूर्ति विसर्जित कर लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में वजीरगंज थाना क्षेत्र में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर राजा सगरा के पास मंगलवार देर रात 9:30 बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज और जिला मुख्यालय के कई निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय संजय कोरी और 15 वर्षीय आशीष गौतम निवासी गोविंदपारा थाना मोतीगंज के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 15 वर्षीय नितिन जिसके दाहिने पैर का पंजा कट गया है दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है। जबकि 20 वर्षीय सोनू, 30 वर्षीय विजय वर्मा, 35 वर्षीय संतोष वर्मा, 30 वर्षीय विनय कुमार,16 वर्षीय राजेश कुमार, 35 वर्षीय शिवकुमार, 28 वर्षीय रामकुमार, 30 वर्षीय रामनारायण यह गंभीर रूप से घायल है। अयोध्या से मूर्ति विसर्जित कर वापस आते समय हादसा घायल भी सभी गोविंदपारा और भरहापारा गांव के रहने वाले है। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि यह सभी कल मंगलवार दिन में 4:00 बजे के करीब गोविंदपारा गांव से दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से अयोध्या गए हुए थे। अयोध्या में प्रतिमा विसर्जित करके वापस घर लौट रहे थे इसके दौरान रात में 9:30 बजे के करीब राजा सगरा के पास गोंडा से दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने अयोध्या ले जाए ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसके चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल दोनों मृतकों संजय कोरी और आशीष गौतम दोनों के शव को वजीरगंज थाने की पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल नौ लोगों का इलाज किया जा रहा है। रास्ता जा रहे स्थानीय लोगों ने सड़क हादसा देखने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली पर घायल होकर के तड़प रहे घायलों को अस्पताल भिजवाया है। सीओ तरबगंज डॉ.उमेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है आठ लोग घायल हैं ट्रैक्टर ट्राली से लोग मूर्ति विसर्जन करके लौट रहे थे ट्रक से लोग विसर्जन करने जा रहे थे। घायलों का उपचार गोंडा मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में किया जा रहा है। दोनों जो मृतक हैं उनके सब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है आगे की जांच वजीरगंज पुलिस कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तेज धूप:अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान, बच्चों में निमोनिया का खतरा बढ़ा
    Next Article
    शामली में 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग:शिक्षक सीट पर 1619 और स्नातक सीट पर 4586 मतदाता करेंगे मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment