Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में कड़ी सुरक्षा:दूसरी पाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के बेल्ट-जूते उतरवाए, 4800 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा गोंडा जिले में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। जहां आज जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली में लगभग 4,800 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की जा रही है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की तलाशी ली जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के साथ-साथ मैनुअल चेकिंग भी की जा रही है। शहर के लाल बहादुर शास्त्री (LBS) महाविद्यालय जैसे प्रमुख केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बेल्ट, हाथ के कंगन (कड़ा), गले की चेन और अंगूठियां उतरवा ली गईं है। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के गैजेट के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। कई केंद्रों पर संदिग्धता दूर करने के लिए जूते-चप्पल उतरवाकर भी गहन जांच की गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने उड़नदस्तों का गठन किया है। जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं जिला स्तरीय सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भी लगातार नजर रखी जा रही है। जिले के आला अधिकारी स्वयं केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटोकॉपी की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। भारी पुलिस बल की तैनाती से केंद्रों के बाहर भीड़ को नियंत्रित किया गया है। गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल और गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन द्वारा भी लगातार एग्जाम सेंटरों का निरीक्षण किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजगंज जोन के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप:सफाई नायक ने सेनेटरी इंस्पेक्टर पर लगाया गाली-गलौज का आरोप
    Next Article
    महराजगंज में पशु तस्करी, बाइक मिली पर तस्कर फरार:बरामदगी के बाद भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment