Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजगंज जोन के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, सफाई व्यवस्था ठप:सफाई नायक ने सेनेटरी इंस्पेक्टर पर लगाया गाली-गलौज का आरोप

    6 hours ago

    1

    0

    नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर के व्यवहार से खफा ताजगंज जोन के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। इसके चलते पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। शनिवार को क्षेत्र में सफाई कार्य नहीं हुआ। गुस्साए कर्मचारियों ने जोन कार्यालय पर एकत्रित होकर सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी ने ये लगाए आरोप कर्मचारियों का आरोप है-सेनेटरी इंस्पेक्टर ने सफाई नायक के साथ बदसलूकी की। न सिर्फ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया बल्कि गाली-गलौज भी की। कर्मचारी सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग आगरा नगर निगम के संविदा सफाई नायक बॉबी ने सेनेटरी इंस्पेक्टर लक्की शर्मा पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से भी लिखित शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। जोन कार्यालय पर किया प्रदर्शन इस पर ताजगंज जोन कार्यालय पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सफाई व्यवस्था ठप करते हुए कार्यालय पर एकत्रित हो गए। जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बॉबी का कहना है-वह 13 मार्च को हर रोज की तरह से अपने वार्ड कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि वहां मौजूद सेनेटरी इंस्पेक्टर लक्की शर्मा ने उसे देखते ही कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। इसके साथ ही नौकरी खत्म करने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने हाथ जोड़कर अपनी गलती पूछी, लेकिन इसके बावजूद इंस्पेक्टर द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया। बॉबी के अनुसार वह एक गरीब व्यक्ति है और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ संविदा सफाई नायक के रूप में काम कर रहा है। ताजगंज जोन के अन्य सफाई कर्मचारी भी शिकायतकर्ता के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बाढ़ समस्या, नया बांध बनाने की मांग:मुख्यमंत्री को ज्ञापन, अटरिया मोड़ से रेलवे क्रॉसिंग तक निर्माण की अपील
    Next Article
    गोंडा में यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में कड़ी सुरक्षा:दूसरी पाली परीक्षा में परीक्षार्थियों के बेल्ट-जूते उतरवाए, 4800 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment