Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा पुलिस को गाली देकर की थी बदमाशों ने फायरिंग:जेल में बंद गैंगस्टर से मुलाकात कर रची, अपहरण की साजिश

    20 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में मोरंग व्यवसायी अंकित यादव अपहरण मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भेजे गए आरोपी विकास मिश्रा और सौरभ दुबे पर नवाबगंज थाना अध्यक्ष द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर से अपहरण की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। एफआईआर के मुताबिक आरोपियों ने मोटरसाइकिल से भागते हुए नवाबगंज थाना के पुलिसकर्मियों को जमकर गाली दी थी और उनका सामना करने की धमकी दी। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की और ललकारते हुए "मारो साले पुलिस के कुत्तों को नहीं तो हम लोग को पकड़ लेंगे" यह कहते हुए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जेल में बंद गैंगस्टर से मुलाकात कर रची थी साजिश पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा था लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी थी। फिर भी आरोपियों द्वारा कहा गया की "साले पुलिस वालों को मार डालो एक भी ना बचाने पे नहीं तो यह लोग हम लोगों को पकड़ लेंगे।" ताबड़तोड़ फायरिंग के चलते जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी विकास मिश्रा के पैर में गोली लगी थी। जबकि झाड़ियों में छिपे सौरभ दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया है कि विकास मिश्रा ने गोंडा जेल में बंद गैंगस्टर कप्तान सिंह से मुलाकात की थी। कप्तान सिंह के कहने पर ही विकास मिश्रा ने अंकित यादव के अपहरण की साजिश रची थी इस साजिश में आशुतोष पांडे भी शामिल था। किराए पर ली थी बड़ा बदमाश बनने के लिए थार गाड़ी इस अपहरण की साजिश में सौरभ दुबे, अजीत पांडे, दिलीप ठाकुर और अनूप दुबे को भी शामिल किया गया था। आरोपियों ने 5000 रुपये प्रतिदिन के किराए पर एक थार गाड़ी ली थी। वे बड़े अपराधी बनना चाहते थे, लेकिन अब सलाखों के पीछे हैं। पुलिस अभी भी इस मामले में फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की हैं। नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही इन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहतगी हॉस्पिटल प्रीमियर लीग:अजहर बने बेस्ट बैट्समैन और सर्वेश को मिला बेस्ट बॉलर का अवार्ड
    Next Article
    शाहरुख खान ने फिल्म सूबेदार की तारीफ की:अनिल कपूर की एक्टिंग को लेकर कहा-वे हर किरदार में अपना बेस्ट देते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment