Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा देवीपाटन मंडल को मिला स्पोर्ट्स कॉलेज:सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गर्ल्स हॉस्टल भी बनेगा, खेल को मिलेगा बढ़ावा

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपना दसवां बजट पेश किया। इस बजट में गोंडा देवीपाटन मंडल मुख्यालय को एक स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात मिली है। यह मांग लंबे समय से की जा रही थी। गोंडा से विश्वविद्यालय बलरामपुर स्थानांतरित होने के बाद से ही स्पोर्ट्स कॉलेज की मांग उठ रही थी। इस घोषणा के बाद स्थानीय लोगों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना से स्थानीय खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। अब उन्हें क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों के प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छात्र यहीं रहकर पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन भी स्थापित होगा इसके अतिरिक्त, गोंडा का अपना क्रिकेट एसोसिएशन भी स्थापित हो सकेगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अन्य एसोसिएशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बजट में खेल के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की घोषणा भी की गई है। इससे गोंडा के खिलाड़ियों को लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में प्रशिक्षण के लिए जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे यहीं रहकर उच्च स्तरीय खेल तैयारी कर सकेंगे। गर्ल्स हॉस्टल बनाने की भी घोषणा इसके अलावा, गोंडा में एक और गर्ल्स हॉस्टल बनाने की भी घोषणा की गई है। यह नया गर्ल्स हॉस्टल उन बालिकाओं के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें पहले पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता था। अब वे गोंडा में ही रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगी। वर्तमान में भी गोंडा में एक गर्ल्स हॉस्टल संचालित है, जहां छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। अगर इसके राजनीतिक फायदे की बात करें तो विश्वविद्यालय जाने के बाद लोगों के अंदर काफी नाराजगी थी और लोग इसको लेकर के सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। अब सपोर्ट कॉलेज बनने से लोगों के अंदर नाराजगी खत्म होगी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसका फायदा मिलेगा। सोशल मीडिया पर हो रहा था विरोध विश्वविद्यालय जाने के बाद जनप्रतिनिधियों से यहां की युवा लगातार दूरी बना रहे थे और सोशल मीडिया पर लगातार विरोध कर रहे थे जो अब विरोध भी थम जाएगा। गर्ल्स हॉस्टल मिलने पर भी इसके राजनीतिक फायदे ज्यादा नहीं मिलेंगे क्योंकि गोंडा में एक गर्ल्स हॉस्टल पहले से ही चल रहा है लेकिन वहां पर सुविधा बहुत कुछ नहीं है। अगर यह नया गर्ल्स हॉस्टल अच्छा बनता है तो उम्मीद है कि इसका राजनीतिक फायदा भी यहां के जनप्रतिनिधियों को मिलेगा। पहले बच्चों को बाहर जाना पड़ता था खेल एक्सपर्ट अनिल सिंह ने बताया कि हमारे यहां के बच्चों को खेलने के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब इसके बनने से काफी हमारे यहां के बच्चों को फायदा होगा। बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा उनको अच्छी-अच्छी प्रतिमाएं सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा वह यहीं पर रहकर के क्रिकेट सीखेंगे हमारे यहां 80 प्रतिशत से अधिक लोग क्रिकेट के प्रति लगाव रखते हैं उनको सबसे ज्यादा फायदा होगा। राजनीतिक फायदे की अगर बात करें तो राजनीतिक फायदा भी इसके बनने से लोगों को यहां पर मिलेगा क्योंकि जो विरोध लोगों के अंदर विश्वविद्यालय जाने से था वह खत्म होगा। वहीं अविनाश सिंह ने बताया कि हमारे यहां सपोर्ट कॉलेज स्थापना की जो घोषणा की गई है उसके लिए सरकार को धन्यवाद देता हूं और यह बहुत ही गोंडा के लिए जरूरी था। क्योंकि यहां के बच्चों को एक क्रिकेट सीखने के लिए वॉलीबॉल बैडमिंटन सीखने के लिए अच्छा कोई जगह नहीं मिल रही थी अब इसके स्थापना होने से यहां पर लोग अच्छी खासी प्रतिभा हासिल कर पाएंगे। आसपास के जिलों के लिए भी होगा फायदा वही करनैलगंज भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे क्षेत्र डोमाकल्पी में स्पोर्टस कॉलेज बनाए जाने को लेकर के प्रस्ताव दिया गया है। आज सरकार ने बनाए जाने को लेकर के घोषणा भी कर दी है हमें उम्मीद है। कि यहां पर बनने से गोंडा ही नहीं बल्कि आसपास कई जिलों के बच्चों को काफी फायदा होगा। गोंडा के खासकर उन बच्चों को फायदा होगा जो स्पोर्ट्स कॉलेज ना होने के कारण अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पा रहे थे। इसी स्थान पर विश्वविद्यालय बना था लेकिन वह चला गया था लोगों के अंदर नाराजगी थी नाराजगी भी दूर होगी। गर्ल्स हास्टल से होगा काफी फायदा भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि गर्ल्स हॉस्टल बनाई जाने की घोषणा जो की गई है। बहुत ही फायदा है और हम मांग करेंगे कि यह गर्ल्स हॉस्टल हमारे विधानसभा के आसपास बनाया जाए। क्योंकि एक गर्ल्स हॉस्टल जिला मुख्यालय पर है और दूसरा अगर वहीं पर बनेगा तो काफी दूर से बच्चियों को वहां पर जाना पड़ेगा। मनकापुर के आसपास गर्ल्स हॉस्टल बनने के कारण आसपास कई विधानसभा के बच्चियों को यहां पर पढ़ने के लिए बलरामपुर अयोध्या के बच्चियों को पढ़ने के लिए भी फायदा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा जंक्शन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म:DRM ने किया निरीक्षण, 4 दशक बाद बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की संख्या, मार्च तक सेकंड एंट्री तैयार होगी
    Next Article
    ग्राम बली से चोरी बाइक बरामद:आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा; मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment