Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा जंक्शन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म:DRM ने किया निरीक्षण, 4 दशक बाद बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की संख्या, मार्च तक सेकंड एंट्री तैयार होगी

    13 hours ago

    1

    0

    इटावा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को इटावा जंक्शन का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने नए प्रस्तावित प्लेटफार्मों की लोकेशन देखी, अधिकारियों के साथ बैठक की और साफ कहा कि स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। साथ ही सेकंड एंट्री का काम मार्च तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। अन्य निर्माण कार्य भी अगले एक से डेढ़ वर्ष में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। चार दशक बाद बढ़ेगी प्लेटफार्मों की संख्या इटावा जंक्शन पर करीब चालीस साल बाद प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ने जा रही है। बढ़ती ट्रेनों और यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नए प्लेटफार्म लगभग 600 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े बनाए जाएंगे, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन में भी आसानी होगी। सर्वे का काम पूरा हो चुका है और निर्माण की ड्राइंग भी तैयार कर ली गई है। डीआरएम सबसे पहले उन रेल लाइनों के बीच पहुंचे जहां प्लेटफार्मों का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पूछा कि निर्माण के दौरान किन विभागों के कार्यालयों को हटाना पड़ेगा और इसके लिए क्या व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने उन्हें पूरी योजना की जानकारी दी। फुट ओवर ब्रिज और सेकंड एंट्री पर जोर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने 12 मीटर चौड़े निर्माणाधीन नए फुट ओवर ब्रिज का भी जायजा लिया। उन्होंने काम की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली और निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य में कोई कमी न रहे। इसके बाद वह सेकंड एंट्री स्थल पर पहुंचे और वहां बचे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि मार्च तक सेकंड एंट्री का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश और निकास में राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि स्टेशन के सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का लक्ष्य दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इटावा जंक्शन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। दो नए प्लेटफार्म बनने से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी और यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। सेकंड एंट्री बनने से स्टेशन पर आने और जाने का दबाव कम होगा। इटावा के भरथना रेलवे क्रॉसिंग पर कार फंसने की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि चालक ने लापरवाही दिखाई थी। जब फाटक बंद हो रहा था, तब जानबूझकर वाहन आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि पूरे परिवार को संकट में डाल सकती हैं। दौरे के दौरान सीनियर डीईएन थर्ड प्रयागराज अंकित गुप्ता, डिप्टी सीटीएम टूंडला अमित आनंद, स्थानीय रेलवे अधिकारी और गति शक्ति यूनिट के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीआरएम ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इटावा जंक्शन को बेहतर सुविधाओं वाला स्टेशन बनाने में कोई ढिलाई न बरती जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में कुलपहाड़ के 3200 किसानों को नहीं मिली खतौनी:विधान परिषद में एमएलसी ने उठाया मुद्दा, सरकार को निर्देश
    Next Article
    गोंडा देवीपाटन मंडल को मिला स्पोर्ट्स कॉलेज:सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और गर्ल्स हॉस्टल भी बनेगा, खेल को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment