Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर लोकार्पण से पहले ई-रिक्शा पर स्टंट, VIDEO:4 युवकों ने चलते रिक्शे पर 'मिलो न तुम तो हम घबराए' गाने पर बनाई रील

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस-वे पर लोकार्पण से पहले। स्टंट बनाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें चार युवक हाईवे पर ई-रिक्शा पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। मिलो न तुम तो हम घबराएं, मिलो तो आंख चुराए बॉलीवुड गाने पर रील बनाते नजर आए। जान जोखिम में डालकर चलते रिक्शे की छत पर बैठकर रील बनाते नजर आए हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। 29 अप्रैल 2026 को होने वाले एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण से पहले, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार के पास कुछ युवाओं ने ई-रिक्शा पर स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक एक ई-रिक्शा के ऊपर और अंदर बैठकर यात्रा करते दिख रहे हैं। ई-रिक्शा की छत पर बैठा एक युवक ड्रोन संचालित कर रहा था। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का प्रवेश वर्जित होने के बावजूद, ई-रिक्शा वहां पहुंचा और युवकों ने रील बनाई। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है, खासकर तब जब सुरक्षा एजेंसियां लोकार्पण से पहले हाई अलर्ट पर हैं। इस घटना ने पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में विश्वनाथगंज के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद प्रशासन ने दावा किया था कि सभी प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग की गई है और अवैध प्रवेश को पूरी तरह से रोक दिया गया है। हालांकि, ऐहार की इस ताजा घटना ने इन सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है और यह दर्शाती है कि जमीनी स्तर पर सुरक्षा इंतजाम प्रभावी नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 मई को अमेठी आएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद:गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए ‘गाविष्ठी यात्रा’ का नेतृत्व
    Next Article
    अमृतपुर सीट पर भाजपा से सचिन यादव पहली पसंद:सपा से मनोज मिश्रा, बसपा से राहुल कुशवाहा पसंदीदा, विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment