Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 4cm घटा:उन्नाव में चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा, निचले इलाकों में अब भी भरा पानी

    1 day ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। पिछले कई दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 112.290 मीटर दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार सुबह यह 112.330 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में जलस्तर में चार सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई। गंगा का खतरे का निशान 113 मीटर है। जलस्तर में कमी से राहत की उम्मीद जगी है, हालांकि गंगा किनारे के निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। बाढ़ की 5 तस्वीरें देखिए… मंगलवार शाम बढ़ा था जलस्तर केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.350 मीटर था। मंगलवार दोपहर तक इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शाम छह बजे जलस्तर बढ़कर 112.410 मीटर हो गया। बुधवार सुबह मामूली गिरावट के साथ जलस्तर 112.400 मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह जलस्तर 112.330 मीटर और शुक्रवार को 112.290 मीटर पर आ गया। लगातार दूसरे दिन जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित लोगों को थोड़ी राहत मिली है। निचले इलाकों में अब भी पानी भरा गंगा का पानी कम होने के बावजूद गंगाघाट क्षेत्र के गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, मोहम्मद नगर, रविदास नगर और मनोहर नगर के निचले इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। कई गलियों और रास्तों में पानी होने से लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जरूरी सामान के लिए नाव का सहारा निचले इलाकों में पानी भरा होने के कारण कई परिवार अभी भी नाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोताखोर क्षेत्र में लोग नाव के जरिए जरूरी सामान लाते-ले जाते नजर आ रहे हैं। घरों के आसपास पानी भरा होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान लाने और बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। लगातार कमी से राहत की उम्मीद स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गंगा के जलस्तर में इसी तरह लगातार कमी आती रही तो जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं। जलस्तर घटने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी, कार्रवाई की मांग:बागपत में जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल बोले- खुद सिखाएंगे सबक
    Next Article
    कस्तूरबा गांधी स्कूल में DM को मिली गंदगी, बाउंड्री टूटी:कन्नौज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई और मरम्मत के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment