Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा का जलस्तर 29 सेमी घटा, निचले इलाकों में जलभराव:चेतावनी बिंदु से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा, लोगों की मुश्किलें बरकरार

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार रात खतरे के निशान को पार करने के बाद शनिवार को जलस्तर 113.08 मीटर तक पहुंच गया था। रविवार शाम छह बजे यह तीन सेंटीमीटर घटकर 112.97 मीटर हुआ, जबकि सोमवार सुबह 112.79 मीटर दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह जलस्तर 112.56 और बुधवार सुबह 112.27 मीटर पर पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 29 सेंटीमीटर घटा है। इसके बावजूद नदी अभी चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में जलस्तर कम होने से राहत जरूर मिली है, लेकिन तटीय और बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। शुक्लागंज के कई इलाकों में पहुंचा था पानी गंगा के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद शुक्लागंज और आसपास के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई थी। गोताखोर, कर्बला, हुसैन नगर, तेजीपुरवा और सैय्यद कंपाउंड समेत कई इलाकों में पानी पहुंच गया था। घरों और रास्तों के आसपास जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। रविदास नगर, मालवीय नगर, श्रीनगर और इंद्रानगर में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया था। कई संपर्क मार्गों पर अब भी पानी भरा होने से लोगों को दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। जलस्तर में लगातार गिरावट से लोगों को राहत की उम्मीद जगी है, लेकिन निचले इलाकों से पानी निकलने में अभी समय लग सकता है। गगनीखेड़ा और फत्तेखेड़ा में भी पहुंचा पानी बाढ़ का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी देखने को मिला। गगनीखेड़ा और फत्तेखेड़ा समेत कई गांवों में पानी दोबारा पहुंच गया था। गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। जलस्तर घटने के बावजूद इन इलाकों में पानी पूरी तरह नहीं निकल पाया है। कान्हा गौशाला और पावर हाउस पर नजर नेतुआ स्थित कान्हा गौशाला में भी बाढ़ का पानी दोबारा प्रवेश कर गया। वहीं त्रिभुवनखेड़ा पावर हाउस के पास पानी पहुंचने से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर में गिरावट जारी रहने पर निचले इलाकों में जलभराव कम होने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल लोगों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "दो कचौड़ी, एक समोसा' वाले नारे पर विवादित बयान:गाजियाबाद में लोनी विधायक ने कहा- हिंदू बेटियां बाप-भाई पर सवाल नहीं उठातीं
    Next Article
    मुस्लिम महिला बोलीं- मंदिर के नाम कर दूंगी मकान:संभल में दूसरे पक्ष ने कहा- वक्फ की जमीन, मामला कोर्ट में विचाराधीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment