Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा कटान रोकने को सिंचाई विभाग का अभियान शुरू:उन्नाव में गंगाघाट क्षेत्र में 350 मीटर तक होगा कार्य, मकान तक पहुंचा था कटान

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा नदी के बढ़ते कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने गंगाघाट क्षेत्र में युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया है। यह कार्य पुराने यातायात पुल से लगभग 100 मीटर आगे मिश्रा कॉलोनी घाट की दिशा में शुरू किया गया है। विभाग ने कुल 350 मीटर क्षेत्र में कटान रोकने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य आसपास के रिहायशी इलाकों और घाटों को सुरक्षित करना है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव और तेज धारा के कारण इस क्षेत्र में लगातार कटान का खतरा बना रहता है। इस खतरे को देखते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप सुरक्षा कार्य किया जा रहा है। योजना के अनुसार, पहले लगभग 7.30 मीटर तक पानी के अंदर कार्य होगा। इसके बाद 10.30 मीटर का ढलान (स्लोप) तैयार किया जाएगा, जिससे नदी की धारा का दबाव सीधे तट से टकराने के बजाय नियंत्रित हो सके। कटान रोकने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कार्य के दौरान सबसे नीचे की सतह पर बड़े रेशम के बैग (सैंड बैग) डाले जा रहे हैं, ताकि आधार मजबूत बन सके। इन सैंड बैग्स के ऊपर जिओ बैग लगाए जाएंगे, जो मिट्टी के कटाव को रोकने में प्रभावी माने जाते हैं। विभाग का दावा है कि इस तकनीक से तट लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और बारिश या बाढ़ के दौरान भी नुकसान की संभावना कम होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य पुराने यातायात पुल से लेकर टावर तक लगभग 350 मीटर क्षेत्र में किया जाएगा। वर्तमान में लगभग 150 मजदूरों को इस काम में लगाया गया है। मशीनों और श्रमिकों की मदद से निर्माण कार्य तेजी से जारी है। विभाग का लक्ष्य है कि अगले दो से ढाई महीने के भीतर यह पूरा कार्य समाप्त कर दिया जाए। स्थानीय लोगों ने कटान रोकने के लिए शुरू किए गए इस कार्य पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि हर वर्ष गंगा कटान के कारण क्षेत्र में डर का माहौल रहता था और कई बार जमीन तथा रास्तों को नुकसान भी पहुंचा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा SSP आवास में 5 फीट लंबा सांप मिला:खरगोशों के बाड़े के पास से वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    Next Article
    संत मलूक दास की 452वीं जयंती आज:कौशांबी में कड़ाधाम आश्रम में विशेष आयोजन, देश-विदेश से पहुंचे अनुयाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment