Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा SSP आवास में 5 फीट लंबा सांप मिला:खरगोशों के बाड़े के पास से वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा में हुई दो दिन बारिश के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में बने खरगोशों के बाड़े के पास करीब 5 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप पहुंच गया। बाड़े में दो दर्जन से अधिक खरगोश मौजूद थे, जिनकी जान खतरे में पड़ सकती थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया, जिसके बाद स्टाफ ने राहत की सांस ली। इटावा में लगातार हो रही बरसात के चलते जमीन में रहने वाले सांप अब अपने बिलों से बाहर निकलने लगे हैं। इसी बीच बीते सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास परिसर में बने खरगोशों के बाड़े के पास एक बड़ा और फुर्तीला घोड़ा पछाड़ सांप दिखाई दिया। बाड़े में बड़ी संख्या में खरगोश मौजूद थे, जिससे वहां तैनात कर्मचारियों में घबराहट फैल गई। माली की सूझबूझ से टला खतरा ड्यूटी पर तैनात माली ने जैसे ही सांप को देखा, वह घबरा गया और उसे भगाने की कोशिश की। इसी दौरान सांप तेजी से बाड़े के पीछे दीवार से लगे एक बिल में घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और खरगोशों को सुरक्षित रखा जा सके। वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू सूचना मिलते ही वन्य जीव विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को बिल से बाहर निकालकर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह पिटयास म्यूकोसा प्रजाति का सांप था, जो विषहीन होता है, लेकिन काफी ताकतवर और फुर्तीला होता है। अगर यह किसी तरह बाड़े के अंदर पहुंच जाता, तो खरगोशों को गंभीर नुकसान हो सकता था। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया और परिसर में मौजूद स्टाफ ने राहत महसूस की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:बदमाश काली कार में ले गए, पार्क में लहूलुहान फेंका
    Next Article
    गंगा कटान रोकने को सिंचाई विभाग का अभियान शुरू:उन्नाव में गंगाघाट क्षेत्र में 350 मीटर तक होगा कार्य, मकान तक पहुंचा था कटान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment