Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डूब सगे भाइयों के शव निकाले:मेरठ में 2 अन्य युवकों की तलाश जारी, दादी के अंतिम संस्कार में आए थे

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए पांच युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गए। इसमें से एक युवक को बचा लिया गया जबकि जबकि चार युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी रहा। जो देर रात रोशनी के चलते 11 बजे बंद हो गया शनिवार सुबह 6 बजे से फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। करीब 7 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने दोपहर में 1 बजे दो शव निकाल लिए हैं। दोनों की पहचान जलालपुर के रहने वाले कमल सिंह के बेटे अभिषेक (27) और प्रियांशु (17) के रूप में हुई है। अभिषेक लॉ के थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। अभी अन्य दो युवक हिमांशु, दीपांशु की तलाश जारी है। 4 तस्वीरें देखिए… एक नजर डालते हैं हादसे पर इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ चौकी अंतर्गत गांव जलालपुर निवासी 102 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार मखदुमपुर गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद करीब 3 बजे भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ गंगा में स्नान करने उतरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गंगा का बहाव तेज होने के कारण पांचों युवक अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में चले गए। युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद रिश्तेदार राहुल ने साहस दिखाते हुए प्रदीप को किसी तरह बाहर निकाल लिया। हालांकि, अभिषेक, हिमांशु, दीपांशु और प्रियांशु तेज धारा में बह गए। दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी जिस समय यह किशोर स्नान कर रहे थे, वहां काफी लोग मौजूद थे। एक किशोर को तो लोगों ने हाथ पकड़ कर खींच लिया, लेकिन उसके साथ मौजूद चार किशोर गहरे पानी में डूबते चले गए। इन किशोरों की पहचान अभिषेक, हिमांशु, प्रियांशु के अलावा दीपांशु के रूप में की गई है। चार किशोरों के डूबने पर वहां अफरा तफरी मच गई। सीओ ने शुरु कराया सर्च अभियान चार किशोरों के डूबने की सूचना मिलते ही सीओ मवाना पंकज लवानिया वहां पहुंच गए। दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया, जिन्होंने तत्काल सर्च अभियान शुरु करा दिया। दो घंटे बाद भी किशोरों का कुछ पता नहीं चल पाया। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह व नायब तहसीलदार नितेश सैनी भी घाट पर ही मौजूद हैं। वाइल्ड लाइफ विभाग की मोटर बोट को भी सर्च अभियान में शामिल कर लिया गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। एक को बचाने में डूबे तीनों प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया- 102 वर्ष की दादी का अंतिम संस्कार करने आए थे। सभी लोग वहां मौजूद थे, जहां बहुत कम पानी था। यह सभी दोस्त वहां से दूर आ गए और गहरे पानी में उतर गए। पहले एक किशोर डूब रहा था। उसे बचाने के लिए चार किशोर गहरे पानी में उतर गए और वह भी डूब गए। मेरे हाथ में प्रदीप के बाल आ गए और मैने उसे खींच लिया। इनके रूप में हुई पहचान एसपी देहात अभिजीत कुमार भी सूचना पाकर मखदूमपुर घाट पहुंच गए। पुलिस ने डूबने वालों की पहचान जलालपुर निवासी कमल सिंह के बेटे 22 वर्षीय अभिषेक, 17 वर्षीय प्रियांशु, और सोनू के बेटे 15 वर्षीय दीपांशु व 17 वर्षीय हिमांशु के रूप में की है। आपके विधायक को टिकट मिलना चाहिए या नहीं, सर्वे में हिस्सा लेकर बताएं यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… --------------------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव: बुर्का वाली लुटेरी लड़की की पहली तस्वीर:अयोध्या में ज्वेलरी लूटकर बॉयफ्रेंड के साथ भागना चाहती थी, बहन बोली- वह जिद्दी है अयोध्या में ज्वेलरी शॉप में बुर्का पहनकर लूट करने वाली लड़की पायल (25) की तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में पायल बॉयफ्रेंड राहुल (27) के साथ नजर आ रही है। पायल ने राहुल के साथ ही मिलकर वारदात की थी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:टीजीटी और एलटी ग्रेड भर्ती के लिए TET अनिवार्य; हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
    Next Article
    शेखूपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक हिमांशु या कोई और:भाजपा से धर्मेंद्र शाक्य या हरीश शाक्य, बसपा से कौन है आपकी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment