Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में डूबे दो युवकों के देर रात शव मिले:चंदन घाट पर स्नान के दौरान हुआ था हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित चंदन घाट पर बुधवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। उनके शव देर रात बरामद किए गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में शोक छा गया। पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि पांच युवक गंगा नदी में स्नान करने आए थे। इनमें आशीष (पुत्र संजय) और अजीत उर्फ सक्षम (पुत्र संजय) निवासी आटा बंथर, अचलगंज; विमल पुत्र गुड्डू निवासी आटा बंथर, गंगाघाट; जीतू शर्मा उर्फ सचिन पुत्र राकेश निवासी झींझक, मंगलपुर, कानपुर देहात; और विमल पुत्र शिव सिंह निवासी बांगरमऊ शामिल थे। स्नान करते समय जीतू शर्मा (22) और आशीष गुप्ता (20) अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य युवकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे नदी में लापता हो चुके थे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब सात बजे जीतू शर्मा का शव बरामद कर लिया गया। आशीष गुप्ता का शव देर रात करीब दस बजे नदी से बाहर निकाला गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना और तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गंगा नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में यमुना में एक महिला समेत दो लोग डूबे:नाविकों ने बचाया, लोगों ने की सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग
    Next Article
    लखनऊ में भाजपा मुख्यालय पर आधी रात हंगामा, पहुंची पुलिस:सपाइयों का गेट पर प्रदर्शन, अंदर से BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment