Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में लापरवाही बरतने पर नाविकों पर FIR, 7 नामजद:150 से अधिक नावों की जांच, 11 सीज, एसीपी बोले- लाइफ जैकेट जरूरी

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में बीते दिनों नाव की टक्कर में एक नाव के डूबने और उसमे बैठे लोगों के लाइफ जैकेट न पहनने के मामले के सामने आने के बाद वाराणसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नाव संचालन की रिवाइज एडवाइजरी जारी करने के बाद गंगा में सघन सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दशाश्वमेध और भेलूपुर सर्किल के थानों की पुलिस ने एसीपी गौरव कुमार और एसीपी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में नाव और बोट की जांच किया। इस दौरान नाव में अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के सवारी मिलने पर अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार की तहरीर पर पांच FIR और दशाश्वमेध चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 3 FIR दर्ज की गई है। इस दौरान 150 से अधिक नावों की गंगा में चेकिंग की गयी और सभी को लाउडहेलर से निर्देशित किया गया। भेलूपुर थाने में 4 नामजद FIR एसीपी गौरव कुमार ने बताया - अस्सी से नमो घाट तक चलने वाली नौकाओं के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ऐसे में गंगा में सर्च अभियान चलाया गया। ऐसे में अस्सी चौकी प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर सक्का घाट, थाना आदमपुर निवासी पवन सहानी, राज मंदिर, थाना कोतवाली निवासी संतोष कुमार निषाद, शिवाला थाना भेलूपुर निवासी अतुल सहानी और नया महादेव, राजघाट थाना आदमपुर निवासी विकास सहानी पर बीएनएस की धारा 282 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 12 अज्ञात पर FIR एसीपी ने गौरव कुमार ने बताया - इसके अलावा रणजीत कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी अस्सी की तहरीर पर 12 अज्ञात नौकाओं पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन नौकाओं पर क्षमता से अधिक सवारी और लाइफ जैकेट्स के न होने की बात बताई गयी है। इन सभी को चिह्नित किया गया है। जल्द ही इसमें में भी नाम बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कुल 13 नाव सीज की गई है। दशाश्वमेध थाने पर तीन पर FIR एसीपी अतुल त्रिपाठी ने बताया - जल पुलिस और वाराणसी पुलिस ने एक संयुक्त रिवाइज एडवाजरी जारी की है। इसके अनुसार नौका संचालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में वाराणसी पुलिस ने गुरुवार को दिन भर गंगा में चक्रमण किया और इस दौरान दशाश्वमेध पुलिस ने महेश कुमार सहानी, सूरज सहानी और टिंकू सहानी पर मुकदमा दर्ज किया गया। सभी नावों पर लाइफ जैकेट्स नदारद मिली थी। 11 नाव सीज, यात्रियों से भी की अपील इस दौरान वाराणसी पुलिस और जल पुलिस ने कुल 11 नावों को सीज कर दिया। इन सभी नावों पर क्षमता से अधिक यात्री बैठाये गए थे और लाइफ जैकेट भी 80 प्रतिशत लोग नहीं पहने हुए थे। साथ इनकी स्पीड भी काफी तेज थी। ऐसे में इन सभी नावों को सीज करते हुए घाट पर बांध दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अविमुक्तेश्वरानंद के वाद पर सुनवाई आज, आशुतोष महाराज पेश होंगे:मानहानि समेत अन्य आरोपों पर स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई
    Next Article
    जौनपुर में दो दिवसीय परिवहन मेला आज से शुरू:नई एकमुश्त कर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment