Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में नहाते समय युवक गहरे पानी में डूबा, मौत:कन्नौज में एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर का इकलौता चिराग था

    15 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के बदनापुर घाट पर गंगा नहा रहा एक युवक गहरे पानी में पहुंच गया। जिसमें डूबने से उसकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे बाहर निकलवाया और फिर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के बदनापुर घाट की है। यहां पास के ही कीरतपुर गांव निवासी भानू प्रताप सिंह (22) अपने परिजनों के साथ सुबह गंगा स्नान करने पहुंचा था। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लग गया। जब परिजनों ने उसे डूबते देखा तो मदद के लिए शोर मचाने लगे। घाट पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने किसी तरह पानी से भानू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत खराब हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन एम्बुलेंस को कॉल लगाते रहे, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस की गाड़ी से भानू को गुगरापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां भी परिजन 1 घण्टे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। एम्बुलेंस ने पहुंचने पर निजी कार से युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भानू की मौत को लेकर परिजनों ने एम्बुलेंस सुविधा पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय से मिल जाती तो शायद भानू की जान बचाई जा सकती थी। बताया गया कि भानू अपने घर का इकलौता चिराग था। ऐसे में पुलिस की गाड़ी से भानू को गुगरापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां भी परिजन 1 घण्टे तक एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे। एम्बुलेंस ने पहुंचने पर निजी कार से युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भानू की मौत को लेकर परिजनों ने एम्बुलेंस सुविधा पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर एम्बुलेंस समय से मिल जाती तो शायद भानू की जान बचाई जा सकती थी। बताया गया कि भानू अपने घर का इकलौता चिराग था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत:शरीर पूरी तरह झुलसा, खेत जाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    सीएम योगी आज मधुबन आएंगे:बारिश और आंधी के बाद हैलीपैड सही किया जा रहा; छतों पर तैनात पुलिसकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment