Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी आज मधुबन आएंगे:बारिश और आंधी के बाद हैलीपैड सही किया जा रहा; छतों पर तैनात पुलिसकर्मी

    14 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पाती स्थित गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और खराब मौसम की चुनौतियों को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक भारी पुलिस बल तैनात है। इसके साथ ही आसपास की सड़कों और घरों की छतों पर भी पुलिसकर्मी निगरानी कर रहे हैं। डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें लगातार जांच कर रही हैं। जनसभा स्थल पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। 5 तस्वीरों में देखिए तैयारी… वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण हेलीपैड के आसपास कीचड़ की स्थिति बन गई है। कर्मचारियों द्वारा हेलीपैड क्षेत्र को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में कोई परेशानी न हो। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार की है। यदि मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाता है, तो मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग से मऊ पहुंचने की तैयारी की गई है। इसके लिए प्रशासन ने फ्लीट तैयार रखी है और सड़क मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज करीब 400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में नहाते समय युवक गहरे पानी में डूबा, मौत:कन्नौज में एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, घर का इकलौता चिराग था
    Next Article
    संभल में बारिश से तापमान 5 डिग्री गिरा:गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट, AQI 73 दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment