Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में स्नान करते समय युवक ने पी बीयर:BJP अधिवक्ता ने कारवाई की उठाई मांग,जांच में जुटी पुलिस

    16 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में मां गंगा के घाट पर स्नान के दौरान बियर पीने का एक सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में कुछ युवक गंगा नदी में स्नान करते हुए खुलेआम बियर पीते और उसका प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि मां गंगा हिंदू धर्म में आस्था और पूजा का केंद्र हैं तथा गंगा घाटों पर इस प्रकार का कृत्य करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। वीडियो में दिख रहे युवकों पर कारवाई की मांग प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो धार्मिक माहौल को दूषित करने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाला प्रतीत होता है। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों की पहचान करने, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा घाटों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस वीडियो की करा रही जांच एसीपी अतुल अंजान ने कहा - वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। वीडियो की सत्यता और संबंधित व्यक्तियों की पहचान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में पारा 42 डिग्री, लोग बेहाल:सड़कों पर पानी छिड़काव की मांग, स्वास्थ्य विभाग ने किए इंतजाम
    Next Article
    Bhooth Bangla BO Day 35: झोली में करोड़ों भरने के बाद भी बॉक्स ऑफिस से नहीं भाग रहा 'भूत', जानिए अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक कितनी की कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment