Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में पारा 42 डिग्री, लोग बेहाल:सड़कों पर पानी छिड़काव की मांग, स्वास्थ्य विभाग ने किए इंतजाम

    17 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया है। लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान रहती हैं। फील्ड में काम करने वाले युवाओं और कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धूप में निकलने पर त्वचा झुलसने का अहसास होता है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका, नगर पंचायत और प्रशासन से मांग की है कि अन्य प्रदेशों की तर्ज पर मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि गर्मी कम हो सके। साथ ही, जगह-जगह पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार और प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को दोपहर के वक्त घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घरों से बाहर निकलें। उन्होंने सुबह या शाम के वक्त काम निपटाने, शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने और छाएदार स्थानों का सहारा लेने की सलाह दी। डॉ. कनौजिया ने शरीर में पानी की कमी न होने देने और सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त मिलने वाले ओआरएस के घोल का नियमित सेवन करने को कहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीयूजीएल की खोदाई से कटीं बिजली केबलें:कानपुर केस्को एमडी ने किया निरीक्षण, कम्पनी के खिलाफ दी तहरीर
    Next Article
    गंगा में स्नान करते समय युवक ने पी बीयर:BJP अधिवक्ता ने कारवाई की उठाई मांग,जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment