Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा मेला जुलूस से पहले पुलिस का रियलिटी चेक:हटिया से सरसैया घाट तक व्यवस्थाएं जांची,पुलिस कमिश्नर ने जुलूस मार्ग और ट्रैफिक व्यवस्था देखी

    11 hours ago

    1

    0

    ऐतिहासिक हटिया गंगा मेला जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने पूर्वी जोन के मूलगंज थाना क्षेत्र में हटिया से निकलने वाले जुलूस को देखते हुए हटिया और सरसैया घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा और पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और सरसैया घाट पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और बैरिकेडिंग व रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अंजली विश्वकर्मा सहित संबंधित एसीपी और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा मेला जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे कर लिए जाएं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली मिलन में जोगी जी धीरे धीरे पर नाचीं मेयर:महिला पार्षदों को मेयर ने लगाया रंग, होली मिलन में जमकर हुई मस्ती
    Next Article
    रॉकस्टार में हीर की मौत पहले तय नहीं थी:इम्तियाज अली बोले- पहली स्क्रिप्ट खो गई, दोबारा हीर रांझा से प्रेरित होकर बदला फिल्म का अंत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment