Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में बिना AC-1 कोच के आई, हंगामा:बांदा से सांसद-पूर्व मंत्री का रिजर्वेशन था, बीच रास्ते रोककर बोगी जोड़ी; ट्रेन 4 घंटे लेट

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट रेलवे की बड़ी लापरवाही रविवार को उस समय सामने आई जब 12447 यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एसी फर्स्ट कोच के बिना ही मानिकपुर से रवाना होकर अतर्रा तक पहुंच गई। इसी कोच में सपा सांसद कृष्णा पटेल का आरक्षण होने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस घटना के कारण ट्रेन करीब चार घंटे देरी से चली। चित्रकूटधाम कर्वी से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन तक एसी फर्स्ट कोच में सौम्या सिंह, हर्ष, प्राची मिश्रा, आरके द्विवेदी, आशीष ओझा, आशीष तिवारी, प्रीती देवी, मिथलेश और अनिल सहित कई यात्रियों का आरक्षण था। रविवार शाम 6:44 बजे जब ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आई, तो यात्रियों ने देखा कि उनकी बोगी एच-1 ट्रेन में नहीं लगी थी। इससे यात्रियों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने टीटीई व रेलवे स्टाफ से तीखी नोकझोंक की। नाराज यात्री स्टेशन प्रबंधक कक्ष पहुंच गए और ट्रेन को आगे बढ़ने से रोकने की मांग करने लगे। एसी कोच न होने की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने का प्रयास किया और उन्हें एसी विश्राम कक्ष में बैठाया। इस बीच, मानिकपुर से एक अलग इंजन के जरिए एसी बोगी मंगाने की व्यवस्था की गई। ट्रेन को पहले भरतकूप और फिर अतर्रा स्टेशन पर रोका गया, जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई। करीब रात 8:50 बजे एसी बोगी चित्रकूट पहुंची, जिसके बाद उसे यात्रियों के साथ अतर्रा भेजा गया। इसी कोच में बांदा से सपा सांसद कृष्णा पटेल और पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल का आरक्षण था, जिसके चलते ट्रेन को बांदा पहुंचने से पहले ही रोकना पड़ा। अतर्रा स्टेशन पर कोच जोड़ने के बाद ट्रेन रात 10:19 बजे आगे रवाना हो सकी। ट्रेन बांदा अपने निर्धारित समय शाम 7:40 बजे के बजाय रात 10:48 बजे पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक शिवेश मालवीय ने बताया कि एसी फर्स्ट कोच ट्रेन में कैसे नहीं लग पाया, इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि यात्रियों की सूचना के बाद ही कोच न होने की जानकारी मिल सकी। रेलवे अधिकारियों ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मुझे जिंदा जलाने आए थे, दुकान फूंक दी':लखनऊ में रोया दुकानदार, बोला- पुलिसवालों ने कहा था घर भाग जाओ, दिक्कत हो जाएगी
    Next Article
    जालौन इंस्पेक्टर सुसाइड केस में 383 पन्नों की चार्जशीट दाखिल:सुसाइड नोट ने चौंकाया, पुलिस बोली– मरने से 8 दिन पहले कोई लेटर क्यों लिखेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment