Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा पुल पर चलती ट्रेन से युवक गिरा, हालत गंभीर:मसाला थूकने के दौरान संतुलन बिगड़ा, सूरत एक्सप्रेस से सफर कर रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा पुल के पास सोमवार दोपहर एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।घायल युवक की पहचान पूर्णिया (बिहार) निवासी मोहम्मद गुड्डू के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ मुजफ्फरपुर से सूरत जा रहा था और सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था और मसाला थूकने के लिए बाहर झुका हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज रफ्तार ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और पुल के पास पड़ा रहा। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे चलती ट्रेन में दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। ऐसी असावधानी अक्सर जानलेवा साबित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में गेहूं की उत्पादकता 37.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी:डीएम की मौजूदगी में धर्मपुर बुजुर्ग में हुई क्रॉप कटिंग, पराली न जलाने को कहा
    Next Article
    जन औषधि केंद्र पर महंगी दवाएं बेची जा रही:अमेठी जिला अस्पताल में लगा डॉक्टर पर मिलीभगत का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment