Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला बाहर

    7 hours ago

    1

    0

    संभल में गंगा स्नान के दौरान गंगा घाट पर दो चचेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज जारी है। मामला मंगलवार सुबह गुन्नौर क्षेत्र के ईसमपुर का है। मंगलवार को गांव नंदरौली निवासी मुकेश अपनी पत्नी मीरा देवी, बेटे यश (10) और छोटे भाई अमित कुमार के बेटे माधव कुमार (11) के साथ स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान माधव अचानक गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में यश भी गहरे पानी में पहुंच गया और दोनों डूबने लगे। शोर मचने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोरों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को गंगा से बाहर निकाला गया। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने माधव को मृत घोषित कर दिया, जबकि यश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। बताया गया कि हाल ही में गंगा में लगाए गए जाल में फंसने के कारण दोनों बच्चे ज्यादा दूर तक नहीं बह सके, जिससे उन्हें समय रहते बाहर निकाला जा सका। मृतक माधव के चाचा आकाश की मंगलवार को बारात जानी थी। परिवार हरियाणा के कैथल से शादी में शामिल होने आया था, लेकिन इस हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया- दोनों बच्चों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया था। जिसमें एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, 14,976 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    नगर निगम में 'संभव दिवस' पर जनसुनवाई:नगर आयुक्त ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment