Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, 14,976 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    7 hours ago

    1

    0

    भदोही में उत्तर प्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को सफल, निष्पक्ष और नकल-विहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि यह परीक्षा जनपद भदोही के कुल 6 केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी, पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इन तीन दिनों में कुल 14,976 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें प्रत्येक पाली में 2496 और प्रतिदिन 4992 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पूर्णतः नकल-विहीन, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति तथा बैठने की समुचित व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री समय पर और सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी में संवेदनशीलता बरतने और महिलाओं से धार्मिक सामग्री न उतरवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा जिला पंचायत अध्यक्ष विवादों में:ब्राह्मण समाज ने पद से हटाने की मांग की, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे, एक की मौत:दूसरे की हालत गंभीर, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment