Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैंगरेप पीड़िता ने कोर्ट में सुनाई आपबीती:मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, खनन माफिया की पहचान से पकड़े गए सभी आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में एक छात्रा से गैंगरेप के मामले में पीड़िता ने कोर्ट में दरिंदगी बयां की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित छात्रा ने पोक्सो कोर्ट में अपनी आपबीती सुनाई। छात्रा ने बताया कि यदि वह खनन माफिया सुनील यादव को नहीं पहचान पाती, तो शायद कोई भी आरोपी पकड़ में नहीं आता। एडीजीसी पोक्सो एडवोकेट वरुण कौशिक ने बताया कि पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कर लिए गए हैं। मेडिकल रिपोर्ट में भी प्राइवेट पार्ट में चोट और रेप की पुष्टि हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। एडीजीसी पोक्सो ने आश्वस्त किया कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी और पीड़िता को पूर्ण न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि पीड़िता के साथ दरिंदगी की गई है। कोर्ट के समक्ष सभी साक्ष्य मजबूती से पेश किए जाएंगे। यह था पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल लड़की 12वीं की छात्रा है। उसके पिता किसान और मां गृहिणी है। एक बड़ा भाई भी है, जो ग्रेजुएशन कर रहा। छात्रा होली के दिन (बुधवार) अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगा मेला देखने गई थी। छात्रा के साथ उसकी भाभी और ताई भी थीं। शाम के समय छात्रा अचानक उन लोगों से से बिछड़ गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो भाभी और ताई ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने बताया- रात करीब 8 बजे हम लोग बेटी को खोजते हुए जंगल पहुंचे। वहां वह हमें बेहोशी की हालत में झाड़ियों के पास पड़ी मिली। हम लोग पुलिस को सूचना देकर बेटी को अस्पताल ले गए। होश आने पर उसने आपबीती बताई। हमने पुलिस को उसी समय पूरी बात बताकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद गुरुवार सुबह पुलिस को लिखित शिकायत दी। तब सुबह साढ़े 9 बजे FIR दर्ज की गई। FIR के बाद भी गिरफ्तार नहीं करने पर हंगामा एफआईआर दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इस पर परिवार ने 5 मार्च को थाने पर सुबह 11 बजे हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खनन माफिया सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने 3 अन्य साथियों प्रिंस यादव, दीपांशु यादव और एक अन्य का नाम बताया। पुलिस ने एक घंटे के अंदर तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। छात्रा के पिता ने बताया- मेरी बेटी ने खनन माफिया सुनील यादव को पहचान लिया था। वह हमारे गांव के पास का ही रहने वाला है। हम लोगों के हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन, थाने में रिश्तेदार की तरह ट्रीटमेंट दिया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने आरोपियों को हवालात में डालने की जगह कुर्सी पर बैठाया। छात्रा के चाचा ने बताया- पचौता गांव में लगे मेले में बच्ची गई थी। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ 4 लोगों ने दरिंदगी की है। पुलिस ने 3 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन, कार्रवाई करने में ढिलाई बरती। पिता ने सीएम योगी से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ, वो कल किसी और की बच्ची के साथ नहीं हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर हो। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। सुनील यादव पर खनन के और भी कई मामले दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अचानक घना कोहरा छाया:गर्मी के बीच रविवार सुबह, वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी
    Next Article
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-कानपुर की प्रेरणा वर्मा की सफलता की कहानी:4–5 हजार से शुरू किया काम, आज हैंडमेड लेदर गुड्स एक्सपोर्ट कर रहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment