Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-कानपुर की प्रेरणा वर्मा की सफलता की कहानी:4–5 हजार से शुरू किया काम, आज हैंडमेड लेदर गुड्स एक्सपोर्ट कर रहीं

    3 hours ago

    1

    0

    अक्सर लोग सफलता का शॉर्टकट खोजते हैं, लेकिन कानपुर की प्रेरणा वर्मा की कहानी बताती है कि कामयाबी सिर्फ मेहनत से मिलती है। उन्होंने साल 2006 में महज 4–5 हजार रुपये की छोटी पूंजी और एक कमरे से हैंडमेड लेदर गुड्स का काम शुरू किया था। उस समय न उन्हें लेदर इंडस्ट्री की तकनीकी समझ थी और न ही कोई बड़ा आर्थिक सहारा। लेदर मार्केट में महिलाओं की भागीदारी भी बेहद कम थी, ऊपर से समाज के ताने और नकारात्मक टिप्पणियां भी उनके सामने बड़ी चुनौती थीं। ‘फेल हुई तो जीरो पर जाऊंगी, सफल हुई तो आसमान छू लूंगी’ नौकरी छोड़कर बिजनेस में कदम रखते समय प्रेरणा ने खुद से एक वादा किया था—अगर योजना असफल हुई तो ज्यादा से ज्यादा वहीं पहुंचेंगी जहां से शुरुआत की थी, लेकिन अगर मेहनत रंग लाई तो सफलता की कोई सीमा नहीं होगी। इसी सोच के साथ उन्होंने जोखिम उठाया और लगातार मेहनत की। आज उनके बनाए हैंडमेड लेदर बैग्स और अन्य उत्पाद विदेशों तक एक्सपोर्ट हो रहे हैं और उनका छोटा कारोबार एक मल्टीस्टोरी फैक्ट्री में बदल चुका है। केंद्र और राज्य सरकार से मिल चुके कई अवॉर्ड प्रेरणा वर्मा के काम को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वर्ष 2010 में उन्हें राज्य सरकार से ‘प्रोडक्ट क्वालिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड’ मिला। इसके अलावा 2015 और 2017 में बेहतरीन एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस के लिए केंद्र सरकार ने नेशनल अवॉर्ड दिया। वहीं 2016 में ‘प्रोडक्ट एंड इनोवेशन अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया। अब मंत्रालय की परिषद में निभा रहीं अहम भूमिका आज प्रेरणा Council for Leather Exports (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय) की रीजनल काउंसिल की सदस्य हैं। वह न सिर्फ खुद एक सफल निर्यातक हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी उद्यमिता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका मानना है कि सही योजना, मेहनत और मजबूत इरादों के साथ कोई भी व्यक्ति सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगरेप पीड़िता ने कोर्ट में सुनाई आपबीती:मेडिकल रिपोर्ट में हुई पुष्टि, खनन माफिया की पहचान से पकड़े गए सभी आरोपी
    Next Article
    सलमान खुर्शीद बोले, शंकराचार्य पर आरोप मानना कठिन:कोर्ट सच्चाई सिद्ध करेगा; विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment