Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं खरीद में बोरे कम मिले तो होगी FIR:डीएम बोले- क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें; किसानों को लौटाने पर कार्रवाई होगी

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले में गेहूं खरीद को लेकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद के सापेक्ष बोरो की संख्या में असमानता पाई जाती है, तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह चेतावनी किसानों को बोरे न होने का बहाना बनाकर वापस लौटाए जाने की शिकायतों के बाद दी गई है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोरो की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर केंद्र प्रभारी जिम्मेदार होंगे और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि कुछ क्रय केंद्रों पर किसानों को यह कहकर वापस लौटा दिया गया था कि बोरे उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने कई क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद और बोरो की उपलब्धता की जांच कराई थी। जांच में बोरो की उपलब्धता और गेहूं खरीद की मात्रा में असमानता पाई गई थी, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने समस्त क्रय केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे टोकन के हिसाब से सभी किसानों से गेहूं की खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि बोरो की अनुपलब्धता का बहाना बनाकर किसानों को लौटाने वाले क्रय केंद्रों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने गेहूं की बिक्री क्रय केंद्रों पर ही करें। यदि किसी भी क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बोरे न होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी कार्यालय या विपणन विभाग कार्यालय को दें, ताकि संबंधित केंद्र की जांच कर बोरो की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइकिल सवार को बचाते हुए बोलेरो पलटी, पांच घायल:अमेठी में तीन की हालत गंभीर, देवा शरीफ से लौट रहे थे
    Next Article
    सहारनपुर के हथनीकुंड नहर में डूबे युवक का शव बरामद:NDRF टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment