Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में पिता-पुत्र ने किशोरी को सड़क पर पटका, CCTV:घर में घुसकर बेटा कर रहा था छेड़खानी, विरोध पर ईंट फेंक कर मारी

    5 hours ago

    1

    0

    गुजैनी थानाक्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता-पुत्र ने किशोरी को घर से घसीट कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद गुस्साए शोहदे के पिता ने गाली-गलौज करते हुए इंटरलॉकिंग ईंट से किशोरी पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर किशोरी की मां और आसपास के लोग पहुंचे। जिसके बाद पिता–पुत्र भाग निकले। पूरी घटना पड़ोस के मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की मां ने गुजैनी थाने में शिकायत की है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला.. 16 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि उनके पति ट्रक ड्राइवर हैं। जिस कारण वह अक्सर घर के बाहर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास ही रहने वाला शोहदा आए दिन मेरी बेटी पर अभद्र टिप्पणी करता है। जिसकी उन्होंने उसके पिता से शिकायत की थी। बताया कि 13 फरवरी की दोपहर मैं छत पर थीं। इस दौरान शोहदा घर में घुस आया। वह बेटी के साथ गलत हरकत करने लगा। बेटी के विरोध करने पर शोहदे का पिता मेरे घर में घुस आया। उसने गालियां दीं। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी पिता-पुत्र ने मेरी बेटी को घर के बाहर घसीट लिया। फिर उसे सड़क पर पटक दिया। इसके बाद शोहदे के पिता ने सड़क पर पड़ी इंटरलॉकिंग की ईंट से हमला कर दिया। जिससे मेरी बेटी के पैर में चोट लग गई। शोरगुल सुनकर मैं और पड़ोसी लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ा 5 मिनट 3 सेकेंड का एक सीसीटीवी सामने आया है। मामले में गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी आनंदेश्वर मंदिर में है, जिस कारण मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SBI बैंककर्मी से ई-ऑटो चालक ने लूटा पर्स:किराया देने के लिए निकाला पर्स, छीनकर भागा
    Next Article
    ललितपुर में महाशिवरात्रि पर निकली भोले बाबा की बारात:कंधे पर बैठे भोले बाबा नाचे, गले में सांप और नाथ पार्टी आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment