Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SBI बैंककर्मी से ई-ऑटो चालक ने लूटा पर्स:किराया देने के लिए निकाला पर्स, छीनकर भागा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में एक एसबीआई बैंककर्मी से ई-ऑटो चालक ने पर्स लूट लिया। यह घटना किराया देने के दौरान हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सिविल लाइंस निवासी आशीष कुमार कानपुर के बड़ा चौराहे स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में बैंककर्मी हैं। वह पिछले कुछ महीनों से परिवार के साथ सतबरी रोड पर किराए के मकान में रह रहे हैं। बैंककर्मी आशीष कुमार के अनुसार, 3 फरवरी को वह बैंक के काम से रावतपुर गए थे। वहां से घर लौटते समय उन्होंने एक ई-ऑटो लिया, जिसमें पहले से ही तीन युवक सवार थे। टाटमिल चौराहे पर पहुंचने पर आशीष ऑटो से उतरे और चालक को किराया देने के लिए अपनी जेब से पर्स निकाला। इसी दौरान चालक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। जब तक आशीष कुछ समझ पाते, आरोपी रावतपुर की ओर तेजी से भाग निकले। पीड़ित आशीष कुमार ने बताया कि लूटे गए पर्स में एटीएम कार्ड, 1400 रुपये नकद, बैंक आईडी कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। रेलबाजार थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने जानकारी दी कि आशीष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के बसपा नेताओं ने थामा सपा का दामन:लखनऊ में नसीमुद्दीन सिद्दकी के साथ ज्वाइन की समाजवादी पार्टी
    Next Article
    गुजैनी में पिता-पुत्र ने किशोरी को सड़क पर पटका, CCTV:घर में घुसकर बेटा कर रहा था छेड़खानी, विरोध पर ईंट फेंक कर मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment