Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में महाशिवरात्रि पर निकली भोले बाबा की बारात:कंधे पर बैठे भोले बाबा नाचे, गले में सांप और नाथ पार्टी आकर्षण

    2 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार शाम ललितपुर और पाली कस्बों में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। डीजे की धुन पर धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु जमकर नाचे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। ललितपुर में यह बारात आजादपुरा स्थित पुराने सूचना केंद्र के पास से शुरू हुई। नगर भ्रमण करते हुए यह वर्णी चौराहे और गुरुनानक मार्केट से होकर आजादपुरा स्थित शिव मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान कंधे पर बैठे भोले बाबा भी नाचते हुए दिखाई दिए। वहीं, कस्बा पाली में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की बारात बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ निकाली गई। बारात में शामिल शिवभक्तों ने पूरे उत्साह के साथ नाचते-गाते हुए नगर को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। बारात में 'नाथ पार्टी' विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इस बारात में भोलेनाथ बने अमित पांडेय गले में असली सांप डाले नजर आए, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बन गया। लोगों ने उनकी पूजा-अर्चना की और 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। बारात में भगवान ब्रह्मा, विष्णु, नारद मुनि और भूतों की टोली की झांकियां भी निकाली गईं। इन झांकियों ने शिव विवाह प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी नगरवासियों ने सराहना करते हुए पुष्पवर्षा की। नगर में जगह-जगह महिलाओं द्वारा कलश रखकर बारात का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने बारातियों को जलपान कराकर उनका सत्कार किया। राजा हिमाचल की भूमिका निभाने वाले पात्र ने भी बारातियों का स्वागत-सम्मान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में पिता-पुत्र ने किशोरी को सड़क पर पटका, CCTV:घर में घुसकर बेटा कर रहा था छेड़खानी, विरोध पर ईंट फेंक कर मारी
    Next Article
    सीतापुर के BJP विधायक SO से बोले- तुम्हारी क्या औकात:तुम थाने से भगाए जाओगे, इंस्पेक्टर से इस्तीफा लेकर दिखाओ; थाने में धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment