Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में पिता-पुत्र ने किशोरी को सड़क पर पटका, CCTV:घर में घुसकर शोहदा कर रहा था छेड़खानी, विरोध पर ईंट फेंक कर मारी

    6 hours ago

    1

    0

    गुजैनी थानाक्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर पिता–पुत्र ने पीड़िता किशोरी को घर से घसीट कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद गुस्साए शोहदे के पिता ने गाली–गलौज करते हुए इंटरलॉकिंग ईंट से किशोरी पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर किशोरी की मां और इलाकाई लोग पहुंचे, जिसके बाद पिता–पुत्र भाग निकले। पूरी घटना पड़ोस के मकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता की मां ने गुजैनी थाने में शिकायत की है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला.. 16 वर्षीय किशोरी की मां ने बताया कि उनके पति ट्रक ड्राइवर है, जिस कारण वह अक्सर घर के बाहर ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास ही रहने वाला शोहदा आए दिन उनकी बेटी पर अभद्र टिप्पणी करता है, जिसकी उन्होंने उसके पिता से शिकायत की थी। बताया कि 13 फरवरी की दोपहर वह छत पर थीं, इस दौरान शोहदा घर में घुस आया और बेटी के साथ गलत हरकत करने लगा। इलाकाई लोगों के पहुंचने पर भाग निकले पिता-पुत्र बेटी के विरोध करने पर शोहदे का पिता घर पर आया और गाली–गलौज करने लगा। शोर मचाने पिता–पुत्र ने बेटी को बेटी को घसीट कर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद शोहदे के पिता ने सड़क पर पड़ी इंटरलॉकिंग की ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई। शोरगुल सुनकर किशोरी की मां व इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तो पिता–पुत्र गाली–गलौज करते हुए भाग निकले। घटना से जुड़ा 5 मिनट 3 सेकेंड का एक सीसीटीवी वायरल हुआ, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। मामले में गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी आनंदेश्वर मंदिर में है, जिस कारण मामला उनके संज्ञान में नही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रकृति में गणेश के 38 रूप:लखनऊ की कला स्रोत आर्ट गैलरी में 'गजानन' प्रदर्शनी
    Next Article
    बलरामपुर में 57वीं शिव बारात निकली:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर, झांकियों ने मन मोहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment