Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में 57वीं शिव बारात निकली:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर, झांकियों ने मन मोहा

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को शिव नाट्यकला मंडल द्वारा 57वीं शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। यह पारंपरिक बारात नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बारात रामलीला मैदान से ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। इसमें भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की झांकियां शामिल थीं। बारह ज्योतिर्लिंगों की प्रस्तुति, नंदी की झांकी, मां दुर्गा का महिषासुर मर्दन स्वरूप, राम दरबार, श्रवण कुमार और 'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बारात के मार्ग में "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। झारखंडी महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शोभायात्रा मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौराहा, सराय फाटक, सब्जी मंडी, चौक, गर्ल्स कॉलेज, देवी दयाल तिराहा, बड़े पुल और मेन चौक सहित नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। अंत में यह रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से शिव विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने किया। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी और समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव शामिल थे। इन सभी ने भगवान शिव की आरती उतारी। समिति अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। महामंत्री डॉ. तुलसीश दुबे ने बताया कि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक वॉकी-टॉकी टीम भी तैनात की गई थी, जिसने अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिव की भूमिका अक्षय शुक्ला ने निभाई, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने मंचीय समन्वय का कार्य संभाला, जबकि सुनील कसेरा और अम्बरीष शुक्ला ने मार्ग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। पारंपरिक मार्ग से निकली शिव बारात के साथ 57वें वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। नगरवासियों ने इस आयोजन को धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का उदाहरण बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में पिता-पुत्र ने किशोरी को सड़क पर पटका, CCTV:घर में घुसकर शोहदा कर रहा था छेड़खानी, विरोध पर ईंट फेंक कर मारी
    Next Article
    प्रतापगढ़ के घुइसरनाथ धाम में 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय एकता महोत्सव में 100 करोड़ से अधिक की सौगात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment