Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में तीन मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत:नौबस्ता में बेकरी कर्मी ने किया सुसाइड

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। नौबस्ता थाना क्षेत्र में शराब की लत और घरेलू कलह से परेशान बेकरी कर्मी ने फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं गोविंद नगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है केस–1 गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मंजिला मकान से गिरकर निधि मिश्रा (36) की मौत हो गई। फैक्ट्री कर्मी पति आनंद मिश्रा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण दोपहर में उन्होंने पत्नी निधि, बच्चे अंशिका, अक्षत और मां रानी के साथ खाना खाया, इसके बाद आराम करने लगे। शाम करीब चार बजे अचानक मोहल्ले वालों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। नींद से जागकर वह देखने पहुंचे तो पत्नी को सड़क पर पड़ा देख होश उड़ गए। आनन–फानन इलाकाई लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हैलट रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पति के अनुसार उन लोगों को नहीं पता कि पत्नी किस मंजिल से कैसे नीचे गिर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों और इलाकाई लोगों से पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है। केस–2 नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया कबीर नगर निवासी बेकरी कर्मी जुल्फिकार (30) ने रविवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़े भाई बरकत अली ने बताया कि शादी के बाद से वह परिवार से अलग पत्नी तहरुन निशा और बेटे जुबान अली के साथ रह रहा था। बताया कि शराब पीने का लती होने के कारण आए दिन घर में किसी न किसी बात पर विवाद होता था। इसी के चलते रविवार शाम पत्नी और बेटे के बाहर जाने पर उसने कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सुसाइड की वजह शराब पीकर कलह बताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीतू सिंह और डॉ.उमेश पालीवाल CSJMU की कार्य-परिषद में शामिल:चार सदस्यों को किया नामित, IIT के प्रोफेसर और रिटायर्ड न्यायमूर्ति भी शामिल
    Next Article
    सहारनपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:स्कूली वाहनों पर सख्ती, योजनाओं के प्रचार के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment