Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक:स्कूली वाहनों पर सख्ती, योजनाओं के प्रचार के दिए निर्देश

    4 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में सोमवार को डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और संबंधित विभागों को और अधिक प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में अभिभावकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण करने और उनके समाधान के लिए विभागवार रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में, नागल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुट ओवरब्रिज तथा मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए गए। इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है। बैठक में 'गुड सेमेरिटन' (राहगीर सहायता) योजना के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया। एडी हेल्थ को ऐसे मामलों का सही रिकॉर्ड तैयार कर पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, राहवीर योजना और कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में तीन मंजिला मकान से गिरकर महिला की मौत:नौबस्ता में बेकरी कर्मी ने किया सुसाइड
    Next Article
    गाजियाबाद में सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार:मैदान में चल रहा था खेल, पर्चियां और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment