Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का उत्पादन 20% घटा:राज्यसभा में डॉ. संगीता बलवंत ने आधुनिकीकरण की मांग की

    3 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने गाजीपुर स्थित ऐतिहासिक अफीम एवं क्षारोद कारखाने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने कारखाने के आधुनिकीकरण और उत्पादन बढ़ाने की मांग की। यह कारखाना वर्ष 1820 में ब्रिटिश काल में गंगा तट पर लगभग 45 एकड़ में स्थापित किया गया था। डॉ. बलवंत ने बताया कि यह कारखाना गाजीपुर की पहचान है और देश की औषधीय जरूरतों का महत्वपूर्ण केंद्र है। भारत में अफीम फैक्ट्री केवल दो स्थानों, मध्य प्रदेश के नीमच और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस कारखाने में निर्मित अफीम का उपयोग दर्द निवारक और जीवन रक्षक दवाओं के निर्माण में होता है। लगभग 30 वर्ष पहले यह इकाई पूर्ण क्षमता से संचालित होती थी, जिससे स्थानीय किसानों की आय बढ़ती थी और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता था। हालांकि, वर्तमान में उत्पादन घटकर लगभग 20 प्रतिशत रह गया है। उत्पादन में कमी के कारण किसानों और श्रमिकों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। डॉ. संगीता बलवंत ने मांग की कि कारखाने का आधुनिकीकरण कर इसे जीएमपी (गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज) मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए। उन्होंने गाजीपुर में अफीम की खेती को पुनः प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया। सांसद ने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह मुद्दा केवल उद्योग का नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि और देश की औषधीय आत्मनिर्भरता से जुड़ा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जांची:हाथरस में तहसील में किया निरीक्षण, बोले- घर-घर जाकर करें सत्यापन
    Next Article
    सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा में:कुलपति आवास में शादी समारोह में शामिल हुए, हेलीपैड में अधिकारियों के साथ बैठक शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment