Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति जांची:हाथरस में तहसील में किया निरीक्षण, बोले- घर-घर जाकर करें सत्यापन

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तहसील में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्धता की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने, अपात्र एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाने, नाम, पता एवं आयु में संशोधन, ऑनलाइन आवेदन की स्थिति, अभिलेखों के सत्यापन तथा डाटा फीडिंग की प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित कार्मिकों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और सुधारात्मक सुझाव भी दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। इससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सकेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लोगों को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाए। इससे नागरिक स्वयं अपने नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों की जांच कर आवश्यक संशोधन समय रहते करा सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा त्रुटि क्षम्य नहीं होगी। सभी सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित कार्मिक नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर घर-घर जाकर सत्यापन कार्य सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट समय से प्रस्तुत करें। आम नागरिकों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान... जिलाधिकारी ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, डाटा की शुद्धता, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है, अतः सभी अधिकारी इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, सुपरवाइजर, बीएलओ तथा संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पुलिस ने जमीन पर लिटाया...पैर पर कपड़ा रखकर गोली मारी':देवबंद जेल पहुंचे ACGM; कैदियों ने सुनाई फर्जी एनकाउंटर की कहानी
    Next Article
    गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का उत्पादन 20% घटा:राज्यसभा में डॉ. संगीता बलवंत ने आधुनिकीकरण की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment