Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर बेइज्जती और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या:5 लाख नहीं देने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की दी धमकी, दोस्त के घर छिपा था

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में बेइज्जती और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने अपने दोस्त के घर पर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ चादर को कब्जे में ले लिया और कमरे को सील कर दिया है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसको फर्जी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। इससे बचने के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। रुपए न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से वह काफी मानसिक तनाव में था। वह विपक्षी पक्ष और पुलिस के डर से अपने एक दोस्त के यहां छिपकर रह रहा था। लगातार मिल रही धमकी की वजह से उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल परिजनो की ओर से मिले तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखें 2 तस्वीरें… अपने दोस्त के घर पर किया आत्महत्या यह पूरा मामला नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के असांव का है। मृतक की पहचान गगरन गांव निवासी 22 वर्षीय युवक गुलशन गुप्ता के रूप में हुई है। गुलशन ने मंगलवार को असांव स्थित अपने एक दोस्त के घर में कमरे की दीवार में बने छेद में चादर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक की मां रंजना देवी, पिता बालेश्वर गुप्ता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता बालेश्वर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जबकि छोटा भाई संजीव गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस से बचने के लिए छिप रहा था मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गुलशन दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। वह बाहर रहकर निजी काम करता था और होली पर घर आया हुआ था। कुछ दिनों बाद उसे सीआईएसएफ की परीक्षा देने जाना था। संजीव गुप्ता ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भाई पर बेवजह छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी थी। साथ ही पांच लाख रुपए न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। इन आरोपों और सामाजिक बदनामी के डर से गुलशन काफी मानसिक तनाव में था। वह विपक्षी पक्ष और पुलिस के डर से असांव में अपने एक दोस्त के यहां छिपकर रह रहा था। लगातार मिल रही प्रताड़ना और मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया है। वहीं, नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुक्लागंज में गंगा मेला मनाया गया:नगर रंग-गुलाल से सराबोर, लोगों में दिखा उत्साह, भीड़भाड़ वाले इलाके में प्रशासन अलर्ट रहा
    Next Article
    जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान, कला प्रदर्शनी आयोजित:छात्रों ने नवाचारों और मॉडलों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment