Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जवाहर नवोदय विद्यालय में विज्ञान, कला प्रदर्शनी आयोजित:छात्रों ने नवाचारों और मॉडलों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कलां में मंगलवार को विज्ञान, कला और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिला कोऑपरेटिव के चेयरमैन जगदीश सिंह और विद्यालय के प्राचार्य राम सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने विज्ञान, पर्यावरण और सामाजिक विषयों से जुड़े विभिन्न नवाचारों और मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में लाइट सेंसर, स्मार्ट डस्टबिन मॉनिटरिंग सिस्टम, कचरा प्रबंधन, कार्बन प्यूरीफायर मॉडल, अम्ल वर्षा के दुष्प्रभाव, कार्बन इमर्सन, कठपुतली कला और संसद भवन जैसे कई मॉडल शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से भविष्य में विकिरण, भूमंडलीकरण के प्रभाव और अम्ल वर्षा से होने वाले खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए जेएसजीएस विद्यालय मड़िहान, कम्पोजिट विद्यालय ककरद और प्राथमिक विद्यालय करौंदा के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे। इन विद्यार्थियों ने मॉडलों को देखकर वैज्ञानिक एवं क्रियात्मक सोच विकसित करने की प्रेरणा ली। प्रदर्शनी का आयोजन ए.के. त्रिपाठी, एस.सी. सिंह, शिल्पा सिंह, जे.एन. सिंह, श्री प्रकाश, अरुण भट्ट, राजेश, एम.के. बरनवाल, स्वेता आनंद, संजय यादव, शालिनी, अनामिका सिंह तथा नित्याशा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर अन्य विद्यालयों से आए छात्रों को बबीता दुबे और अनामिका भारतीय के नेतृत्व में जलपान कराया गया। इस अवसर पर राम लखन मौर्य, डॉ. विपिन सिंह, नईम मुल्लाह, स्वेक्षा, अनुपम, वेद प्रकाश मिश्र, उमेश, पूजा, महिमा, नीरज, श्याम, अमर, सौरव, राजेश, ललिता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर बेइज्जती और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने की आत्महत्या:5 लाख नहीं देने पर दुष्कर्म केस में फंसाने की दी धमकी, दोस्त के घर छिपा था
    Next Article
    भदोही में चौकीदार की जलकर मौत:प्रधान के बेटे पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, हैंडपंप विवाद में हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment