Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर कलेक्ट्रेट में आज से जन्माष्टमी मेले की रौनक:रातभर चली तैयारियां, स्वचालित झांकियां होंगी आकर्षण; सजने लगेंगी खिलौनों और खान-पान की दुकानें

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार शाम से जन्माष्टमी मेले की रौनक नजर आएगी। गुरुवार देर रात तक परिसर में टेंट लगाने, दुकानों के लिए जगह तय करने और झांकियों को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। आयोजन स्थल को मेले के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। पिछली बार की तरह इस बार भी स्वचालित झांकियां और चलित मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गुरुवार रात तक कर्मचारी और आयोजन से जुड़े लोग कलेक्ट्रेट परिसर में व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटे रहे। झांकियों और स्वचालित मूर्तियों को स्थापित करने के लिए स्थान तय कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम होते ही परिसर रोशनी और सजावट से जगमगा उठेगा। मेले में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग स्थानों पर दुकानें भी व्यवस्थित की गई हैं। अच्छी जगह के लिए रात में ही पहुंच गए दुकानदार जन्माष्टमी मेले में दुकान लगाने के लिए दूर-दराज से दुकानदार एक दिन पहले ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए। बलिया से खिलौने बेचने वाले और यूसुफपुर-मोहम्मदाबाद से आए दुकानदार रात से ही कलेक्ट्रेट परिसर के सामने डेरा डाले रहे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने और आसपास दुकानदारों ने अपनी जगह तय कर ली है। सुबह होते ही खिलौने, बच्चों के सामान और मेले से जुड़ी दूसरी दुकानें सजनी शुरू हो जाएंगी। दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ के बीच बेहतर कारोबार के लिए अच्छी जगह मिलना जरूरी है। इसी वजह से वे रात में ही पहुंच गए थे। बाजार में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार की मांग बढ़ी जन्माष्टमी को लेकर शहर के बाजार भी कान्हा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, मोर पंख, बांसुरी और श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए महिला-पुरुष बाजार पहुंच रहे हैं। घरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारी के लिए लोग पूजा और सजावट का सामान भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक जन्माष्टमी से एक-दो दिन पहले लड्डू गोपाल की पोशाक और सजावटी सामान की मांग तेजी से बढ़ जाती है। बाजार में छोटे से लेकर बड़े आकार तक की पोशाकें, अलग-अलग डिजाइन के मुकुट और श्रृंगार का सामान उपलब्ध है। झांकियों के साथ खिलौने और खान-पान की दुकानें बढ़ाएंगी रौनक कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार शाम से मेले का पूरा नजारा दिखाई देगा। एक ओर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां और स्वचालित मूर्तियां लोगों का ध्यान खींचेंगी, वहीं दूसरी ओर खिलौने और खान-पान की दुकानें बच्चों और परिवारों को आकर्षित करेंगी। रात में रोशनी और सजावट के बीच मेले की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है। मंदिरों में भी सजावट अंतिम चरण में जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सजावट का काम भी अंतिम चरण में है। बाजारों में खरीदारी बढ़ने के साथ ही मंदिरों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह जन्माष्टमी की झांकियां सजाई जा रही हैं। बाजार से लेकर कलेक्ट्रेट तक माहौल में अब कान्हा के जन्मोत्सव का इंतजार साफ नजर आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का जश्न:देवर्षि शर्मा के भजनों पर झूमे भक्त, जय राधे जय कृष्णा के जयकारे लगाए
    Next Article
    खनन के 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबी बच्ची, मौत:लखीमपुर-खीरी में तीन बीघे में 15 फीट तक खोदाई, खुले गड्ढों में भरा पानी बना जानलेवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment