Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 7 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:3285 में से 3201 अभ्यर्थी शामिल, 84 रहे अनुपस्थित; सीसीटीवी से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में रविवार को NEET-UG परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 7 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3201 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 84 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) का आयोजन रविवार, 3 मई को जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सफलतापूर्वक कराया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 3285 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3201 ने परीक्षा दी, जबकि 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया, इसके बाद गेट बंद कर दिए गए। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। निर्धारित नियमों के अनुसार, छात्राओं को धातु की वस्तुएं, जैसे नाक की छूछी (नोज पिन), उतरवानी पड़ी। कई स्थानों पर परिजन खुद यह प्रक्रिया पूरी कराते नजर आए। जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्रों में पीजी कॉलेज गाजीपुर, एमएएच इंटर कॉलेज, लूथर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज शामिल रहे। परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई थी। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी गई। प्रशासन के कड़े इंतजामों के बीच देश की प्रमुख मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG जिले में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कट्टरपंथियों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, VIDEO:बाइकों पर सवार होकर आए 10-15 लड़कों ने किया माहौल खराब करने का प्रयास
    Next Article
    लखनऊ में रैपिडो चालक का शव नहर में मिला,:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment