Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रैपिडो चालक का शव नहर में मिला,:परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के नगराम इलाके में शनिवार को एक रैपिडो चालक का शव इंदिरा नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव समेसी पुल के पास पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने रैपिडो मालिक और एक चालक पर हत्या का आरोप लगाया है। मूल रूप से गोंडा निवासी विजय कुमार शुक्ला (35) परिवार के साथ पारा क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। वह पिछले करीब दो वर्षों से लखनऊ में रैपिडो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार में पत्नी पूजा और दो बच्चे हैं। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि विजय से कुछ लोग 30 से 40 हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक तीन-चार दिन पहले कुछ लोगों ने विजय की बाइक रोक ली थी और उसे अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर मारने की धमकी दी गई। परिवार का कहना है कि विजय ने फोन कर उनसे बात कराई थी और रुपये देने की बात कही गई थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका। शनिवार को नगराम पुलिस को सूचना मिली कि समेसी पुल के पास एक युवक का शव नहर में दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंचे सिपाही संजय कुमार चौधरी ने नहर में उतरकर शव को बाहर निकाला। युवक की जेब से एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एनपीएस कार्ड और डाइविंग लाइेंस मिला। एक मोबाइल शॉप का कार्ड मिलने पर पुलिस ने उसमें लिखे नंबर पर संपर्क किया। वहां से मृतक के परिजनों का नंबर मिला, जिसके बाद शव की पहचान विजय कुमार शुक्ला के रूप में हुई। नगराम थाने के कार्यवाहक प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कुछ लोगों पर रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में 7 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:3285 में से 3201 अभ्यर्थी शामिल, 84 रहे अनुपस्थित; सीसीटीवी से निगरानी
    Next Article
    MPL में आठवें दिन 3 मुकाबलों में दिखा रोमांच:यूथ अकादमी, मेरठ स्पोर्टिंग और स्पार्टन एफसी विजेता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment