Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में अधेड़ पर फायरिंग:पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया, आरोपी की तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में करंडा थाना क्षेत्र में बदमाश ने अधेड़ पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरी वारदात थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में रविवार की सुबह का है। घायल की पहचान गांव निवासी 50 वर्षीय आस मुहम्मद के रूप में हुई है। करंडा थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल आस मुहम्मद को सदर अस्पताल भेजा गया था। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन:अमेठी में क्रिकेट प्रेमियों ने की विशेष पूजा-अर्चना
    Next Article
    अब गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 5 रुपए में मिलेगा पैड:महिला यात्री और कर्मचारी को मिलेगी बड़ी राहत, आज से शुरू होगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment