Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में अवैध बालू लदा डंपर सीज:खनन विभाग ने दुर्गागंज बाजार से की कार्रवाई, थाने पर खड़ा कराया

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही में खनन विभाग ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर को जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात दुर्गागंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार में की गई। रात करीब 10 बजे खनन विभाग की टीम ने एक डंपर को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि डंपर में अवैध रूप से बालू भरी हुई थी और उसका ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर दिया। जब्त किए गए वाहन को दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया है। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बोले सपा महासचिव शिवपाल यादव:2027 में बनेगी अखिलेश के नेतृत्व में सरकार, शंकराचार्य के ऊपर भाजपा ने कराया फर्जी मुकदमा
    Next Article
    प्रयागराज के कैंटोनमेंट अस्पताल में महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच:MRI, CT स्कैन, 2D इको, डिजिटल X-RAY और पैथोलॉजी की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment